रुड़की,27 फरवरी (आरएनएस)। धनौरी में तिरछे पुल के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर णार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि, नागल पलूनी निवासी सावन पुत्र राजेश अपनी बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी के तिरछे पुल के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

