रुड़की,27 फरवरी (आरएनएस)। क्षेत्र के मेहवड़ खुर्द और इमलीखेड़ा के बीच सड़क कई जगह से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर बने इन गहरे गड्ढों में गिरकर राहगीर चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

