रुड़की,27 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे की दवाओं के अवैध कारोबार की सूचना पर ड्रग विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। टीम ने चाउमंडी में एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की। पुलिस ने स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह को सूचना मिली थी कि चाउमंडी में एक अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर में लाइसेंस की आड़ में नशे की दवाओं का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने कोतवाली गंगनहर पुलिस को साथ मौके पर छापेमारी की। जांच के दौरान सामने आया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस में केवल भूतल का ही उल्लेख है, जबकि मौके पर प्रथम और द्वितीय तल पर भी दवाओं का स्टॉक रखा गया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

