रुड़की,27 फरवरी (आरएनएस)। आईआईटी रुड़की की एक आवासीय इमारत में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एसी लगाने का कार्य कर रहे एक युवक की सीढिय़ों से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना से परिसर में काम कर रहे श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार संस्थान की रिहायशी बिल्डिंग में ठेकेदार के माध्यम से एसी लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान 18 वर्षीय मोहम्मद हयाक उर्फ इसाक पुत्र आस मोहम्मद, निवासी अशोक विहार कॉलोनी, लोनी, जिला गाजियाबाद सीढिय़ों के रास्ते ऊपर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

