देहरादून,27 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे गढ़वाल के युवाओं के लिए शानदार मौका है। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन ने वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए योग्य और अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी देहरादून कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह भर्ती विशेष रूप से गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के स्थायी निवासी युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी से जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि एक अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन का आयोजन एक जून से 15 जून 2026 के बीच संभावित है। इच्छुक युवा सूचना और पंजीकरण के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट [222.द्भशद्बठ्ठद्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठड्डह्म्द्व4.ष्शद्व](द्धह्लह्लश्चह्य://222.द्दशशद्दद्यद्ग.ष्शद्व/ह्यद्गड्डह्म्ष्द्ध?ह्न=द्धह्लह्लश्चह्य://222.द्भशद्बठ्ठद्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठड्डह्म्द्व4.ष्शद्व) पर जा सकते हैं। सेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ऑनलाइन फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7456874057 पर कॉल कर सकते हैं या सीधे एआरओ लैंसडाउन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

