देहरादून,27 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट में दिव्य प्रताप पर केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसी अफसर के ड्राइवर को लाइसेंसी असलहे से डराने, मारपीट करने और गाली-गलौज करने की धाराएं शामिल की गई हैं। यह मामला तब दर्ज किया गया था जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी के बेटे आर यशोवर्धन ने पुलिस को तहरीर दी थी। यशोवर्धन वर्तमान में केंद्रीय इंटेलिजेंस में बतौर अफसर कार्यरत हैं। यह हाई-प्रोफाइल विवाद बीते 14 नवंबर की रात राजपुर रोड पर पेसिफिक मॉल से मसूरी डायवर्जन के पास तक हुआ था। चैंपियन का बेटा दिव्य प्रताप अपनी कार में अवैध रूप से हूटर बजाते हुए चल रहा था और रौब झाडऩे के लिए अपनी मां को मिले सरकारी गनर को भी साथ लेकर घूम रहा था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

