देहरादून,28 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस लाइन में शनिवार को सेवानिवृत्त होने वाले पांच पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी ने सभी को शॉल, स्मृति चिह्न और उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। एसएसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे। भविष्य में भी विभाग उनकी हरसंभव मदद के लिए साथ खड़ा रहेगा। विदाई लेने वालों में उपनिरीक्षक राजकुमार शर्मा व वीर सिंह, महिला हेड कांस्टेबल आशा रावत भंडारी, हेड कांस्टेबल (एमटी) प्रेम लाल खंडूरी और लीडिंग फायरमैन योगेंद्र कुमार शामिल रहे। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए, जिनसे एसएसपी ने अन्य कर्मियों को सीख लेने को कहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

