देहरादून,28 फरवरी (आरएनएस)। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की दोषपूर्ण ग्रेडिंग प्रणाली के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने आरोप लगाया कि गणितीय चूक के कारण यूटीयू के छात्रों का सीजीपीए अन्य संस्थानों से 10-15 फीसदी कम है, जिससे मेधावी छात्र भी नौकरियों से वंचित हो रहे हैं। कहा कि विश्वविद्यालय ने गलती स्वीकारने के बावजूद सुधार को केवल नए छात्रों तक सीमित रखा है। पार्टी ने मांग की है कि 2022-24 बैच के छात्रों के लिए भी ग्रेडिंग सुधार ‘पूर्वव्यापी’ रूप से लागू कर उनकी मार्कशीट संशोधित की जाए। मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

