रुड़की,28 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीते 26 फरवरी को पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना था कि गांव के ही एक युवक ने उसकी 13 साल की नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने पीडि़ता और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज भी की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

