०शिविर में 174 आवेदन प्राप्त
06 दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरण
कोण्डागांव,28 फरवरी (आरएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार बड़ेराजपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हरवेल में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे शासन की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने शिविर में सभी स्टॉल में पहुंचकर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष सुखमन नेताम एवं उपाध्यक्ष नारायण नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों से विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 174 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 59 आवेदन का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 ट्राइसिकल, और 01 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राइसिकल, 01 व्हीलचेयर और 01 वॉकर प्रदाय किया गया। इसी प्रकार मछली पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को मछली पकडऩे हेतु जाल प्रदाय किया गया। साथ ही खाद्य विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 02 को गैस कनेक्शन, बनाकर प्रदाय किया गया। उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत रागी फसल प्रदर्शन हेतु 05 को बीज और नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल सीड योजनान्तर्गत सूरजमुखी फसल प्रदर्शन हेतु 05 किसानों को बीज और 04 किसानों को बीजोत्पादन हेतु स्वीकृति आदेश प्रदाय किया गया। 05 स्व सहायता समूह को बैंक लिंकेज की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा 12 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित की गई। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री मिलने पर खुशी जताई और शासन प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य मन्नाराम मरकाम, अंजोरी नेताम, भारती मरकाम, दशरथ मरकाम एवं रायसिंह सलाम सरपंच महेश नेताम, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम आकांक्षा नायक, जनपद पंचायत सीईओ लखेश्वर यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण विभिन्न विभागों के अधिकारी उपथित रहें।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

