दुर्ग, 28 फरवरी (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग में ऊर्जावान युवा राहुल शर्मा को महामंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेसियों और आमजन में हर्ष की लहर है । राहुल को कांग्रेस के वरिष्ठ जनों से लेकर सामाजिक व्यक्ति बधाई दे रहे है। राहुल शर्मा का राजनीतिक शुरुवात 2005 में नगर शाला अध्यक्ष से हुई, उसके बाद 2006 में एनएसयूआई दुर्ग विधानसभा उपाध्यक्ष, फिर बाद 2008/9 में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के बाद 2010 से 2012 और 2012 से 2018 तक आर एन वर्मा जी के कमेटी में सचिव व महामंत्री, 2018 गया पटेल जी के अध्यक्षता में महामंत्री रह चुके हैं। अब 2026 में उन्हें पुन: महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है । 2012 में नगर निगम दुर्ग के खिलाफ जनसमस्याओं को लेकर किए आंदोलन में उनके ऊपर अपराध दर्ज हो गया था जिसमें वे विवेक मिश्रा, इलियास चौहान, अय्यूब खान , प्रकाश गीते , रज्जन खान के साथ 6 दिन की जेल भी काट चुके है ।
राहुल शर्मा ने अपनीनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री सम्मानित भूपेश बघेल , पूर्व विधायक अरुण वोरा , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बड़े भैया राजेंद्र साहू शहर कांग्रेस कमेटी के दुर्ग के अध्यक्ष बड़े भाई धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त करते हुवे धन्यवाद दिया है। बधाई देने वाले युवा साथीगण सुरेश गुप्ता, पिंकी गुप्ता आशुतोष सिंह, विवेक मिश्रा, नासिर खोखर, विकास पुरोहित सुरेश देवांगन प्रकाश शर्मा, गुरदीप भाटिया, विकास राठी सरोज यादव प्रवीण चन्द्राकार छोटे लाला यादव राकेश सिन्हा मनीष सोनवानी लक्ष्मण शर्मा विक्रांत शर्मा राजू यादव योगेश शर्मा, अनूप सिन्हा विक्की यादव, प्रवीण सिंह आशीष मेश्राम, सूर्यमणि मिश्रा, बाला पीढिय़ार, सौरभ पांडे, रिंकू शुक्ला मोनू शर्मा अजित शुक्ला ने बधाई दी ।
0

