रायपुर,28फरवरी(आरएनएस)। रायपुर के सरोना ब्रिज के पास शुभम के मार्ट के सामने शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जेसीबी से लोड एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने नियंत्रण खोते हुए कई कारों और ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें काफी दूर तक घसीट दिया।हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
त्रिपाठी
०००

