दुर्ग, 28 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित अन्य पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा शुक्रवार को पटेल चौक, दुर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम जिला युवा कांग्रेस प्रभारी आस मोहम्मद एवं जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) अध्यक्ष जयंत देशमुख के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की तत्काल व निशर्त रिहाई की मांग की।
नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले युवा नेताओं को रिमांड पर रखना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) के महासचिव दीपांकर साहू एवं ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत देशमुख, आशीष वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में अनिल देशमुख, अभिषेक वर्मा, राकेश निषाद, ऋतुवेश इंद्रेश हरमुख, पंकज सिंह, अजय वर्मा, लिकेश, राजा देशमुख, लला देशमुख, लक्ष्य देशमुख, कयूम खान, पुष्पकांत चंद्राकर, राहुल साहू, सूरज पारधी, श्याम पारधी, संतोष चक्रधारी, अरुण चक्रधारी, गौरव देशमुख, पंकज निर्मलकार, खेवेंद्र साहू, ऋषि कापरे, देवेंद्र साहू, थॉमस देव, नोमेश वर्मा, कुशाल वैष्णव, कृष तिवारी, जोनी राव, सुमज शर्मा, दानेश्वर देशमुख, हर्ष साहू, ईशु साहू, कैलाश, डेविड, अमन, प्रशांत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि यदि जल्द ही गिरफ्तारी वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0

