विशाल भारद्वाज निर्देशित ‘ओ रोमियोÓ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखन को मिली साथ ही इसमें कई और स्टार्स भी नजर आए. इस फि़ल्म को रिलीज़ होने पर मिले-जुले रिव्यू मिले. वहीं उम्मीद थी की शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मिली-जुली स्टार पावर और डायरेक्टर की ट्रेडमार्क एटमॉस्फेरिक कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इस फिल्म का दो हफ्ते का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. ऐसे में चलिए यहां जानते है इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘ओ रोमियोÓ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो गए हैं. इस दौरान इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस खास नहीं रही है. हालांकि इसने 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है और कोई नए कंप्टीशन के ना होने के बावजूद भी 15वें दिन इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ रोमियोÓ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है.
इसी के साथ इस फिल्म की 15 दिनों की कुल कमाई अब 62.60 करोड़ रुपये हो गई है.
काफी विवादों के बाद शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन मिलाजुला रहा। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये से खाता खोला। फिल्म का पहला पार्ट ‘द केरल स्टोरीÓ साल 2023 में रिलीज हुआ था। इसने पहले दिन 8.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। द केरल स्टोरी 2 पहले पार्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। द केरल स्टोरी 2 के निर्देशक कामाख्या नारायण हैं।
वहीं तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म अस्सी ने 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। शुक्रवार को फिल्म ने 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 7.41 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं। यह फिल्म गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाती है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2Ó ने रिलीज के छठे शुक्रवार यानी 36वें दिन 20 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है.
इसी के साथ भारत में 36 दिनों की कुल नेट कमाई अब 327.10 करोड़ रुपये हो गई है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

