19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगी। क्योंकि इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में ‘टॉक्सिकÓ और ‘धुरंधर: द रिवेंजÓ रिलीज होने वाली हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इन्हीं फिल्मों के साथ 19 मार्च को आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत: एक प्रेम कथाÓ भी रिलीज होनी थी। लेकिन अब ‘डकैतÓ के मेकर्स ने इस क्लैश से बचने के लिए अपनी फिल्म आगे बढ़ा ली है।
‘टॉक्सिकÓ और ‘धुरंधर: द रिवेंजÓ जैसी बड़ी फिल्मों की टक्कर से बचने के लिए ‘डकैतÓ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 मार्च को रिलीज होने वाली ‘डकैतÓ अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फैसले की वजह ‘टॉक्सिकÓ और ‘धुरंधर 2Ó जैसी फिल्मों की क्लैश से होने वाले नुकसान से बचना है। ताकि ‘डकैतÓ लंबे समय के लिए सिनेमाघरों में बनी रहे और दर्शक जुटाती रहे। ‘डकैतÓ के निर्माताओं ने दोनों फिल्मों और उनकी क्रिएटिव टीमों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि फिल्म को उसका उचित स्थान मिले और दर्शक प्रत्येक फिल्म को अपने-अपने तरीके से अनुभव कर सकें।
शेनिल देव द्वारा निर्देशित ‘डकैतÓ की कहानी एक ऐसे गुस्सैल कैदी की कहानी है, जो अपनी धोखा देने वाली पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप और प्रकाश राज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। पिछले साल दिसंबर में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब उनका इंतजार थोड़ा लंबा रहने वाला है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

