द केरल स्टोरी फेम निर्देशक सुदीप्तो सेन की आगामी फिल्म ‘चरक: फेयर ऑफ फेथÓ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में भारत के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, रूढि़वादिता और तंत्र-मंत्र से जुड़े कई सवाल उठाए गए हैं। जानते हैं कैसा है ‘चरकÓ का ट्रेलर और क्या है इसमें कुछ खास?
ट्रेलर के शुरुआत में दिखाया गया है कि गांव से बच्चे गायब हो रहे हैं। इसके बाद उनके माता-पिता पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाने पहुंचते हैं। धीरे-धीरे आगे दिखाई देता है कि अघोरी बाबा, साथ ही कुछ लोग तंत्र-मंत्र से जुड़े होते हैं। आगे दिखाया गया है कि चरक मेले में लोग अंधविश्वास से जुड़े होते हैं तांत्रिक क्रिया करते हैं। लेकिन इस बीच सवाल यही खड़ा होता है कि बच्चे कहां गायब हो रहे हैं और वो कैस मिलेंगे।
चरक भारतीय तांत्रिक जगत के रहस्यमय और अनसुलझे पहलुओं को तलाशने की कोशिश करती है। इसमें मनोवैज्ञानिक रूप से गहराई से जुड़े किरदारों को एक विचलित कर देने वाले ट्रेडिनशन के साथ मिलाया गया है। टेलर में अंधविश्वाल, तंत्र-मंत्र की अलग-अलग विद्याओं और विधाओं के बारे में दिखाया गया है। इसमें अघोरी से लेकर बली देने की प्रथा तक शामिल है।
शीलादित्य मौलिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अंजली पाटिल, साहिदुर रहमान, सुब्रत दत्ता, शशि भूषण, नलनीश नील, शंखदीप और शौनक श्यामल सहित कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं। ‘चरक: फेयर ऑफ फेथÓ एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सिनेमाई अनुभव प्रदान करता है, जो आस्था और कट्टरता के बीच की पतली रेखा पर सवाल उठाता है। यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को देखकर इसको लेकर उत्साह बढ़ गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

