तेहरान ,01 मार्च । मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच अचानक भड़के भीषण युद्ध का सीधा असर अब भारतीय विमानन क्षेत्र पर भी पडऩे लगा है। दोनों देशों के बीच जारी भारी हवाई हमलों और बढ़ते तनाव के कारण एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानों को बीच रास्ते से ही वापस भारत लौटना पड़ा है। इस खतरनाक सैन्य टकराव और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट में बदलाव किए गए हैं, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मिसाइल हमलों के कारण बंद हुआ दोनों देशों का एयरस्पेस
लगातार हो रहे घातक मिसाइल हमलों और जवाबी कार्रवाई के बीच इजरायल और ईरान, दोनों ही देशों ने एहतियात के तौर पर अपने-अपने हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) को कमर्शियल उड़ानों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। एयरस्पेस बंद होने के कारण भारतीय विमानों को आगे की यात्रा करने की अनुमति नहीं मिल सकी। इस आपातकालीन स्थिति को देखते हुए दिल्ली से तेल अवीव और मध्य पूर्व के अन्य प्रभावित मार्गों पर जाने वाली उड़ानों को सुरक्षा कारणों से तुरंत डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।
दिल्ली-तेल अवीव की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित
एयरलाइन अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया है कि 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ्रढ्ढ139 इजरायली हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस भारत लाया जा रहा है। इसके साथ ही, तेल अवीव से वापस दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या ्रढ्ढ140 भी इस भीषण संघर्ष की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुई है। विमानन कंपनियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

