देहरादून 1 मार्च (आरएनएस)। बसंत विहार थाना क्षेत्र के सीमाद्वार इलाके में बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे आईटीबीपी जवान के 14 वर्षीय बेटे पर आधा दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। लोहे के पंच, चेन और हॉकी से हुए इस हमले में छात्र के सिर पर चार टांके लगे हैं। खौफजदा छात्र ने आगे की परीक्षा देने से भी इनकार कर दिया है। उत्तरी सीमांत मुख्यालय आईटीबीपी सीमाद्वार में तैनात सुभाष लाल ने बसंत विहार थाने में तहरीर दी। कहा कि उनका बेटा रोहित कुमार (10वीं का छात्र) 25 फरवरी की दोपहर टाइम्स वल्र्ड स्कूल से पेपर देकर घर लौट रहा था। तभी आईटीबीपी गेट नंबर-दो के पास दो स्कूटी और एक बाइक सवार छह लड़कों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा। आरोपी उसे आगे पेपर देने के लिए आने पर जान से मारने की धमकी देकर गए। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमला करने की वजह पर भी पुलिस जांच कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

