देहरादून,04 मई (आरएनएस)। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, देहरादून के हजारों पीडि़त खाताधारकों ने सोमवार को बैंके के समीप भीख मांगकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ने पैदल मार्च किया और घण्टाघर पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगकर अपनी गंभीर आर्थिक स्थिति को उजागर किया। उनका कहना है कि परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा और दवाइयों तक प्रभावित हो रही हैं। खाताधारकों ने आरोप लगाया कि एसआईटी गठन और मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद बैंक प्रबंधन व ऑडिटर्स पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। भारतीय रिज़र्व बैंक से राहत न मिलने पर पीडि़तों ने शासन-प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और शीघ्र धन वापसी की मांग की। बता दें बैंक में हजारों खाताधारकों का रुपया फंसा हुआ है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

