हरिद्वार 24 जून (आरएनएस)। मेला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण अस्पताल में जांच कार्य प्रभावित हो रहा था, जिससे मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा था। मशीन के ठीक होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन में आई खराबी के चलते पिछले एक सप्ताह से जांच नहीं हो पा रही थी। तकनीकी टीम द्वारा मशीन की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है और बुधवार से अल्ट्रासाउंड सुविधा पुन: सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।उन्होंने बताया कि अब अस्पताल आने वाले मरीजों को पहले की तरह अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा बहाल होने से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं अन्य मरीजों को राहत मिलेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

