अंबिकापुर, 24 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर में पदस्थ एक सीआरपीएफ जवान ने अपने गृह गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान का शव घर के बाहर फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजाराम प्रजापति के रूप में हुई है, जो हाल ही में छुट्टी पर अपने गृह ग्राम कुन्दीकला आया था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले जवान और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद राजाराम ने घर के बाहर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर, मृतक जवान के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताडऩा के चलते जवान ने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

