देहरादून 1 मार्च (आरएनएस)। शहर कोतवाली क्षेत्र में अरिहंत टावर के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर हाथ तोडऩे का मामला सामने आया है। कांवली रोड निवासी नवीन कुमार गर्ग ने कहा कि 14 फरवरी की रात करीब 9:45 बजे नवीन अपने दोस्त पुनीत के साथ कार से डालनवाला जा रहे थे। अरिहंत टावर के पास पुनीत शराब लेने गया। इसी बीच कार के पास खड़े नवीन पर मनुदेव अग्रवाल और उसके साथियों ने अचानक हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे नवीन का हाथ फ्रैक्चर हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

