रुड़की,02 मई (आरएनएस)। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में रीहान, सजाफत, राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोप है कि किशोरी को बिना महिला सिपाही के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया था जबकि बार-बार उनकी तहरीर बदलवाई गई थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

