देहरादून 25 जून (आरएनएस)। मसूरी बार एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में अधिवक्ता आर्यनदेव उनियाल को उत्तराखंड हाई कोर्ट में सेंट्रल गवर्नमेंट स्टैडिंग काउंसिल नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया। गुरुवार को मसूरी में एक होटल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मसूरी बार एसोसिएशन के महासचिव मनोज सैली ने सम्मान समारोह में आये सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। कहा कि आर्यनदेव उनियाल मसूरी का युवा अधिवक्ता है जिसने कम उम्र में भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के लिए स्टैडिंग काउंसिल नियुक्त हुए। अधिवक्ता विदुषी निशंक ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति निस्वार्थ भाव से कार्य करता है तो उसे सम्मान जरूर मिलता है। यह आर्यन के वर्षों के संघर्ष का परिणाम है जो उनके परिवार से संस्कारों से मिला है। आर्यनदेव उनियाल ने कहा कि जो भी पद व सम्मान मुझे मिला है वह मसूरी के लोगों के आशीर्वाद से मिला है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, अधिवक्ता रणवीर सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष कोठारी ने किया। इस मौके पर मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

