देहरादून 25 जून (आरएनएस)। दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश बर्तवाल भारत शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, नवाचार और अनुकरणीय नेतृत्व के लिए लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली ने उन्हें सम्मानित किया। इस सम्मान के अंतर्गत डॉ. बर्तवाल को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कहा गया है कि उनके नेतृत्व में दून इंटरनेशनल स्कूल शैक्षणिक उत्कृष्टता के एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित हुआ है। लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन के सचिव संजय संगल एवं अध्यक्ष लायन चिराग गर्ग ने डॉ. बर्तवाल के नवाचारी दृष्टिकोण, उच्च शैक्षणिक मानदंड स्थापित करने तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रेरित करने के प्रयासों की सराहना की गई है।
डॉ. दिनेश बर्तवाल ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि दून इंटरनेशनल स्कूल के पूरे परिवार ,प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

