देहरादून 25 जून (आरएनएस)। चैतन्य गौड़ीय मठ में निर्जला एकादशी व्रत के उपलक्ष में गुरुवार को हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीहरि का स्मरण, भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक निर्जला एकादशी व्रत का पालन किया।मठरक्षक त्यागी महाराज ने निर्जला एकादशी की महिमा का गुणगान करते हुए इसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। हरिनाम संकीर्तन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित भक्तों ने भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति, सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मठ रक्षक त्यागी महाराज, दिवाकर प्रभु, दुर्गा प्रभु श्रीधर प्रभु, अशोक प्रभु उपस्थित रहे। प्रेमनगर सनातन मंदिर में निर्जला एकादशी के मौके पर शरबत वितरणप्रेम नगर सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में गुरुवार को निर्जला एकादशी के मौके पर भक्तों को मीठे शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर में पुजारीगण द्वारा हवन कर भगवान विष्णु लक्ष्मी का पूजन किया गया। राम नाम का जाप किया गया। तत्पश्चात भक्तों को मीठे शरबत का प्रसाद दिया गया। इस मौके पर प्रधान सुभाष मांकिन, विक्की खन्ना, रवि भाटिया, संजय भाटिया, पुनीत सहगल, मनु भाटिया, मनोज बहल, भूषण भाटिया, फकीरचंद, बलविंदर मैनी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

