रुड़की,02 मई (आरएनएस)। भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव सुशील पाटिल की ओर से बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भीम आर्मी नेता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 29 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि इस वीडियो में बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद और आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

