टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है. रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म के एक और किरदार से पर्दा हटाया है. साथ ही उस किरदार का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया है. इतना ही नहीं, जब से फिल्म का टीजर सामने आया है, तब से लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या फिल्म में यश डबल रोल निभा रहे हैं? अब इस सवाल का भी आधिकारिक जवाब आ गया है.
केजीएफ स्टार यश ने टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स से नए किरदार से पर्दा हटाया है. उन्होंने फिल्म से सुदेव नायर का फर्स्ट लुक जारी किया है. पोस्टर साझा करते हुए रॉकी भाई ने सुदेव के किरदार से परिचय कराते हुए कैप्शन में लिखा है, टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स में सुदेव नायर को कर्मादी के रूप में पेश करते हैं. टॉक्सिक 19-03-2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में.
पोस्टर में सुदेव हाथ में मशीन गन थामे धांय-धांय गोलियां चलाते दिख रहे हैं. होंठ से सनग्लासेस को पकड़े वह काफी डैशिंग लग रहे हैं. उनके किरदार से ऐसा लग रहा है कि वह फिल्म में कॉप टीम के मेंबर हैं.
सुदेव नायर के फर्स्ट लुक से पहले यश के लुक का ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो सामने आया. इस वीडियो को किसी और ने नहीं, बल्कि मशहूर सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिश एलेक्स विजयकांत ने शेयर किया है. इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, जब भरोसा सच्चा होता है, तो काम खुद बोलता है. इतनी बड़ी चीज का हिस्सा बनने के लिए शुक्रगुजार हूं.
दरअसल, हाल ही गीतू मोहनदास की कन्नड़-इंग्लिश फिल्म टॉक्सिक काटीजर रिलीज किया था. एक चीज जिसने सबका ध्यान खींचा, वह यह थी यश का दो अलग-अलग लुक. उन्होंने अपने ट्रेडमार्क लंबे बाल और दाढ़ी को हटाकर क्लीन-शेव, छोटे बालों वाला लुक अपनाया.
टॉक्सिक के टीजर का अंत यश के नए लुक के साथ होता है, जिसमें वह कहते हैं, मैं घर आ गया हूं डैडी. फैंस यश के दो अलग-अलग कैरेक्टर निभाने की बात से बहुत खुश है. स्टाइलिस्ट के शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया कि फिल्म के लिए उनका लुक कैसे बनाया गया. इससे पहले, टॉक्सिक के सोशल मीडिया पेज ने यश के लुक की एक झलक शेयर की थी, जिसमें उनका नाम टिकट बताया गया था और उनके डबल रोल कंफर्म किए गए थे.
बता दें, मेकर्स ने फिल्म के अन्य किरदारों के नाम पहले ही बता दिए हैं. फिल्म में नयनतारा गंगा का रोल करेंगी, जबकि कियारा आडवाणी नादिया का, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ का, रुक्मिणी वसंत मेलिसा का और तारा सुतारिया फिल्म में रेबेका का रोल करेंगी.
टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स इस साल 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यश और गीतू मोहनदास की लिखी और गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की हुई टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है. इसके हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कई दूसरी भाषाओं में डब वर्शन प्लान किए गए हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

