ईरान ,02 मार्च । ईरान के सर्वोच्च नेता ्रद्यद्ब ्यद्धड्डद्वद्गठ्ठद्गद्ब की मौत के बाद पश्चिम एशिया में हालात और अधिक विस्फोटक हो गए हैं। क्षेत्र में पहले से जारी तनाव अब सीधे सैन्य टकराव की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना के एक बड़े युद्धपोत को निशाना बनाया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अमेरिकी विमानवाहक पोत स्स् ्रड्ढह्म्ड्डद्धड्डद्व रुद्बठ्ठष्शद्यठ्ठ पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। ईरानी सूत्रों का कहना है कि यही युद्धपोत हालिया अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में शामिल था, जिसके तहत ईरान के ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
हालांकि इस हमले को लेकर अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अमेरिकी पक्ष ने पहले ही चेतावनी दी थी कि उसके सैन्य ठिकानों या जहाजों पर किसी भी हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह हमला सत्य साबित होता है, तो यह सीधे तौर पर अमेरिका और ईरान के बीच बड़े सैन्य संघर्ष का संकेत हो सकता है। फारस की खाड़ी और आसपास के समुद्री इलाकों में पहले ही युद्धपोतों की तैनाती बढ़ाई जा चुकी है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर भी असर पडऩे की आशंका है।
फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में व्यापक युद्ध की आशंका को लेकर चिंतित है।
00

