नई दिल्ली ,03 मार्च । क्लासिक लेजेंड्स ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय बाइक ङ्घद्ग5स्रद्ब क्रशड्डस्रह्यह्लद्गह्म् का एक बेहद शानदार और नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसका नया ‘रेड वुल्फÓ (क्रद्गस्र ङ्खशद्यद्घ) कलर वेरिएंट पेश किया है, जो देखने में काफी मस्कुलर और अपीलिंग लग रहा है। यह नया रेड वुल्फ वेरिएंट पूरी तरह से स्टैंडर्ड रोडस्टर पर ही आधारित है। हालांकि, कंपनी ने इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसके कॉस्मेटिक बदलाव इसे एक बिल्कुल नया और प्रीमियम फील दे रहे हैं।
क्या है इस स्पेशल एडिशन की कीमत?
अगर आप इस शानदार बाइक को अपने गैराज की शोभा बनाना चाहते हैं, तो बता दें कि कंपनी ने ङ्घद्ग5स्रद्ब क्रशड्डस्रह्यह्लद्गह्म् के इस नए रेड वुल्फ वेरिएंट को 2.10 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है। यह नया मॉडल अपनी स्टैंडर्ड बाइक के मुकाबले लगभग 18 हजार रुपये ज्यादा की एक्स-शोरूम कीमत पर आता है। गौर करने वाली बात है कि स्टैंडर्ड ङ्घद्ग5स्रद्ब क्रशड्डस्रह्यह्लद्गह्म् की नई दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.92 लाख रुपये से शुरू होती है।
शानदार डीप रेड फिनिश और क्रोम का काम
क्लासिक लेजेंड्स की इस नई बाइक में भले ही कोई मैकेनिकल बदलाव न किया गया हो, लेकिन इसका नया पेंट जॉब इसे भीड़ से बिल्कुल अलग बनाता है। यह बाइक एक बेहद आकर्षक डीप रेड फिनिश के साथ आती है। इसके लुक को और ज्यादा मस्कुलर बनाने के लिए कई जगहों पर क्रोम का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है। बाइक के एग्जॉस्ट, इंजन और हैंडलबार पर किया गया क्रोम का काम इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
यूनिक ब्राउन सीट और चौड़े टायर्स
इसके लुक को और अधिक प्रीमियम और यूनिक बनाने के लिए कंपनी ने इसमें एक खास ब्राउन कलर की सीट दी है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक में सेगमेंट के सबसे चौड़े रियर टायर (पीछे के टायर) दिए गए हैं, जो सड़क पर बेहतरीन ग्रिप और शानदार राइडिंग का अनुभव देंगे। इसके अलावा, बाइक के फ्यूल टैंक पर ग्राहकों को अब नए और आकर्षक ग्राफिक्स भी देखने को मिलेंगे।
दमदार इंजन और सुरक्षा के धांसू फीचर्स
इंजन की बात करें तो नई ङ्घद्ग5स्रद्ब क्रशड्डस्रह्यह्लद्गह्म् क्रद्गस्र ङ्खशद्यद्घ एडिशन में 334ष्ष् का दमदार ्रद्यश्चद्धड्ड2 लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच तकनीक के साथ आता है, जो स्मूथ गियर शिफ्टिंग सुनिश्चित करता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें फ्रंट और रियर दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ-साथ डुअल चैनल एबीएस (्रक्चस्) की सुविधा दी गई है। लगभग 184 किलोग्राम वजन वाली इस बाइक में आकर्षक एलईडी (रुश्वष्ठ) टेल लाइट भी मिलती है। हालांकि, लंबी दूरी की यात्रा करने वाले राइडर्स को इसमें यूएसबी (स्क्च) चार्जिंग पोर्ट की कमी जरूर महसूस हो सकती है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

