गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,13 जुलाई (आरएनएस) । पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। स्टेशन के मेन ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक चढ़ गया और ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ह्र॥श्व) लाइन को पकडऩे का प्रयास करने लगा। युवक की इस हरकत से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और त्रक्रक्क-क्रक्कस्न की सूझबूझ के चलते समय रहते युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन कर्मचारियों की नजर जैसे ही मालगाड़ी की छत पर खड़े युवक पर पड़ी, उन्होंने तत्काल रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। संभावित खतरे को देखते हुए मेन ट्रैक की विद्युत आपूर्ति बंद कर पावर ब्लॉक लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यदि बिजली सप्लाई समय पर बंद नहीं की जाती, तो युवक हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आ सकता था।सूचना मिलते ही त्रक्रक्क और क्रक्कस्न की टीम मौके पर पहुंची। युवक बार-बार आत्महत्या की बात कहते हुए हाई-टेंशन तार पकडऩे की जिद कर रहा था। काफी देर तक समझाइश देने के बाद भी वह नहीं माना। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए मालगाड़ी पर चढ़कर रेस्क्यू अभियान चलाया। युवक को सुरक्षित पकडऩे के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा, जिसके बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया।मानसिक रूप से अस्वस्थ है युवकपूछताछ में युवक की पहचान गौरेला क्षेत्र के तरईगांव निवासी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और घर से बिना बताए निकल गया था। रेस्क्यू के बाद क्रक्कस्न ने युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर उसके परिजनों से संपर्क किया। स्टेशन पहुंचे परिजनों को आवश्यक समझाइश देने के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।रेलवे प्रशासन ने इस घटना में सतर्कता दिखाने वाले स्टेशन स्टाफ, त्रक्रक्क और क्रक्कस्न की टीम की तत्परता की सराहना की है। उनकी समय पर की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

