रायपुर, 03 मार्च (आरएनएस)। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में होली पर्व से पहले जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रायपुर पुलिस (ग्रामीण) के अंतर्गत खरोरा थाना पुलिस ने ग्राम चोरभ_ी खार स्थित एक सार्वजनिक स्थान पर दबिश देकर जुआ खेल रहे छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से 14,500 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।
2 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरभ_ी खार में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुशील चेलक पिता स्व. पुसउ उम्र 24 वर्ष निवासी कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद, कुंजलाल चेलक पिता पन्नालाल उम्र 36 वर्ष निवासी खैरझीटी थाना तुमगांव जिला महासमुंद, राजेन्द्र जांगडे पिता गरीबा उम्र 35 वर्ष निवासी तुलसी (डहरिया) थाना खरोरा जिला रायपुर, चुड़ामणी ध्रुव पिता स्व. शोभितराम उम्र 42 वर्ष निवासी बेमचा थाना व जिला महासमुंद, दीपक कुमार खुटे पिता नरोत्तम लाल उम्र 33 वर्ष निवासी कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद तथा चिन्ता कुमार आवले पिता गनेशु उम्र 27 वर्ष निवासी कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद शामिल हैं।
आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल 14,500 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश को गवाहों के समक्ष जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 129/26 दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में की गई। होली पर्व के मद्देनजर आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

