मुंबई ,06 मार्च । भारतीय बीमा बाजार से एक बेहद अहम खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया की जानी-मानी अंतरराष्ट्रीय जनरल इंश्योरेंस और रीइंश्योरेंस कंपनी ‘क्यूबीई इंश्योरेंस ग्रुपÓ जल्द ही रहेजा क्यूबीई (क्रड्डद्धद्गद्भड्ड क्तक्चश्व) जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की इकलौती मालिक और शेयरधारक बनने जा रही है। 18 सालों तक चली लंबी जॉइंट ओनरशिप के बाद अब इस कंपनी के ढांचे में यह बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसके लिए फिलहाल नियामक संस्था की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
पिछले 18 सालों से रहेजा क्यूबीई में प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड (क्कह्म्द्बह्यद्व छ्वशद्धठ्ठह्यशठ्ठ रुद्बद्वद्बह्लद्गस्र) और क्यूबीई इंश्योरेंस ग्रुप की संयुक्त हिस्सेदारी थी। अब इस लंबे सफर के बाद यह पार्टनरशिप खत्म होने जा रही है। इस अहम सौदे के तहत क्यूबीई इंश्योरेंस ग्रुप ने कंपनी का पूरा नियंत्रण अपने हाथों में लेने का फैसला किया है। उद्योग जगत के जानकारों का मानना है कि यह बड़ा कदम भारतीय बीमा बाजार में क्यूबीई की गहरी दिलचस्पी, भरोसे और उसकी लंबी अवधि की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
फिलहाल इस पूरे ट्रांजैक्शन और मालिकाना हक के ट्रांसफर की प्रक्रिया की भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (ढ्ढक्रष्ठ्रढ्ढ) द्वारा बारीकी से समीक्षा की जा रही है। कंपनी ने अपने ग्राहकों और हितधारकों को आश्वस्त किया है कि जब तक यह कानूनी और कागजी प्रक्रिया चल रही है, तब तक कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज और ग्राहकों को दी जाने वाली सर्विस के मानकों में कोई बदलाव नहीं होगा। ग्राहकों को बिना किसी रुकावट के पहले की तरह ही बेहतरीन सेवाएं मिलती रहेंगी। इस डील के पूरी तरह फाइनल होने के बाद कंपनी की ओर से और विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
00

