बागेश्वर 6 मार्च (आरएनएस)। होली पर्व मनाने के बाद अब लोग महानगरों व जिला मुख्यालयों को लौटने लगे हैं। शुक्रवार को नगर में सुबह से ही जाम का झाम शुरू हो गया है। कांडा मार्ग पर भागीरथी से लेकर श्रीनौला तक लंबा जाम लगा हुआ है। जाम में वाहन फंसे हुए हैं। कार्यालय जाने वालों से लेकर स्कूल जाने वाले लोगों को भी जाम से दो चार होना पड़ा। लोगों ने पुलिस से आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

