रुद्रपुर 6 मार्च (आरएनएस)। सीमा जागरण मंच ने राजकीय बालिका आश्रम पद्धति में बैठक की। बैठक में सुरक्षा, समन्वय, विकास, आंतरिक सुरक्षा, बदल रही डेमोग्राफी, अवैध घुसपैठ, रिवर्स पलायन व आत्मनिर्भर जैसे विषयों महत्वपूर्ण चर्चा की गई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में सीमा जागरण मंच के प्रदेश के संगठनकर्ता आशीष वाजपेयी ने बैठक में कहा कि समाज के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्र निर्माण में युवाओं और मातृशक्ति की भागीदारी से सुरक्षित समाज की परिकल्पना की जा सकती है। युवाओं को सीमा दर्शन सीमा विमर्श जैसे संवाद कार्यक्रमों में अधिक भागीदारी हो। उन्होंने बार्डर क्षेत्रों में देश विरोधी गतिविधियों, नशा, अवैध घुसपैठ बदल रही डेमोग्राफी के कारण उत्तराखंड की मूल संस्कृति और युवाओं के भविष्य के अस्तित्व आ रहे खतरों दुष्परिणाम की जानकारी दी। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने विद्यालय में भारत माता के चित्र का वितरण किया। कार्यकर्ता सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों से भी मिले। यहां अंजलि कपिल, तारा भट्ट, नीलम, कैलाश पांडे, बीएस नेगी, रामरतन यादव, विजय, आरती धामी, शिखा सक्सेना, रिंकू राणा, आकाश आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

