रुद्रपुर 6 मार्च (आरएनएस)। राणा प्रताप इंटर कॉलेज की दो छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्राओं को सरकार की ओर से दस-दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम विद्यालय की दो छात्राएं चयनित हुई। इसमें कक्षा 8वीं की नन्दनी और मेघा का चयन हुआ है। प्रधानाचार्य रवीन्द्र प्रकाश पंत ने बताया कि इन बच्चों ने अपने आइडिया सुझाए थे। इन बच्चों के आइडिया नेशनल इनोवेशन फांउडेशन द्वारा सेलेक्ट किए गए हैं। इस योजना के तहत चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को अपना कार्यशील मॉडल तैयार करने के लिए दस हजार रुपये की सहायता प्राप्त होगी।
इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य सहित प्रबंधक गीता राम बंसल ने बधाई दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

