बीजापुर, 06 मार्च (आरएनएस)। जिले के भैरमगढ़ निवासी अंकित सकनी ने यूपीएससी 2025 क्रैक कर अपने समाज और बीजापुर जिले का मान बढ़ाया है । अंकित सकनी जिले के पहले छात्र हैं जिन्होंने संघ लोक सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल किया है।
जिले के भैरमगढ़ निवासी सकनी चन्द्रैया और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी के पुत्र हैं। अंकित शुरू से ही होनहार छात्र रहे है , उन्होंने यूपीएससी 2025 की परीक्षा में 816 रैंक हासिल किया है । उनकी इस सफलता ने समाज और जिले का गौरव बढ़ाया है ।
०


