धमतरी, 06 मार्च (आरएनएस)। महिलाओं के उत्पीडऩ से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 12 मार्च 2026 को महा जन-सुनवाई आयोजित की जाएगी। रायपुर संभाग के रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिलों से प्राप्त 290 प्रकरणों की एक साथ सुनवाई आयोग कार्यालय रायपुर में प्रात: 10 बजे से होगी। सुनवाई आयोग की न्यायपीठ द्वारा की जाएगी, जिसमें अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक तथा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और सरला कोसरिया शामिल रहेंगी। आयोग ने संबंधित थाना प्रभारियों को आवेदिका-अनावेदक को नोटिस तामिल कराकर उपस्थित कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
०

