० जनता को विकास कार्यों का दिया भरोसा
सुरेश मिनोचा
एमसीबी/बरबसपुर, 07 मार्च (आरएनएस)। क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर बरबसपुर से जनपद सदस्य रीना सुरेन्द्र अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में गांव और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस भरोसे पर खरा उतरना उनका पहला कर्तव्य है।
रीना अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता और शिक्षा से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिये प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी जल्द निराकरण किया जायेगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि जनपद क्षेत्र के सभी गांवों में समान रूप से विकास कार्य कराये जाएंगे और किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिये भी विशेष प्रयास किये जाएंगे।
रीना अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों में सहयोग और सुझाव देते रहें ताकि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिये मिलकर काम किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बरबसपुर क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने के लिये हर संभव प्रयास किया जायेगा।
०००

