शैलेन्द्र ठाकुर
दन्तेवाड़ा/गीदम, 07 मार्च (आरएनएस)। गीदम के ग्राम कासोली सीएएफ कैंप में होली मिलन का कार्यक्रम कैंप प्रभारी घनश्याम सिंह द्वारा आयोजित किया गया था जिसमे दन्तेवाड़ा विधायक चैत राम अटामी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सकुंतला भास्कर,जिला मंडल अध्यक्ष सुदराम भास्कर,सरपंच शैलेश अटामी,उप सरपंच चैत राम भास्कर बहुत से जनप्रतिनिधि,ग्रामीण और पुलिस के अधि/जवानो द्वारा होली मिलन के कार्यक्रम को गुलाल लगाकर शांति पूर्वक सफल बनाया व सभी के लिए स्वल्पाहार व भोजन का व्यवस्था पुलिस अधि/जवानो द्वारा किया गया था
कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि विधायक को प्रभारी घनश्याम सिंह द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया उसके बाद मुख्य अतिथि व उपस्थित सभी द्वारा नारियल का पौधा रोपण किया गया और माननीय विधायक,प्रभारी घनश्याम सिंह व सरपंच शैलेश अटामी द्वारा सभी को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी गयीं कार्यक्रम समाप्ति बाद प्रभारी घनश्याम सिंह द्वारा होली मिलन में उपस्थित होने व सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों,ग्रामीणों व जवानो का आभार व्यक्त किया इस प्रकार के कार्यक्रम से पुलिस का जनप्रतिनिधियों और जनता से समन्वय बना रहता है और पुलिस के ऊपर सभी का विस्वास बढ़ता है।
००००

