तेहरान ,07 मार्च । मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों पर हुए हमलों को लेकर खेद जताया है। ईरान के राष्ट्रपति ने सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक पूर्व रिकॉर्ड किए गए संबोधन में कहा कि तेहरान अपने पड़ोसी देशों के खिलाफ ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएगा। उनका यह बयान उस समय आया है जब हाल के दिनों में क्चड्डद्धह्म्ड्डद्बठ्ठ, स्ड्डह्वस्रद्ब ्रह्म्ड्डड्ढद्बड्ड और ठ्ठद्बह्लद्गस्र ्रह्म्ड्डड्ढ श्वद्वद्बह्म्ड्डह्लद्गह्य में हमलों की घटनाओं के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही कतर की राजधानी दोहा में एक धमाका हुआ।
गलतफहमी के कारण हुई घटनाएं
राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा कि इन हमलों के पीछे सैन्य स्तर पर हुई कुछ गलतफहमियां जिम्मेदार रही हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान अपने पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करना चाहता। हालांकि उन्होंने यह शर्त भी रखी कि यदि किसी पड़ोसी देश की जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमले के लिए किया गया, तो तेहरान अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक हाल के दिनों में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश में क्षेत्र के कुछ इलाकों में हमले किए। इसी दौरान दुबई एयरपोर्ट के आसपास धमाकों की खबरों के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
अमेरिका को भी दिया जवाब
ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका की ओर से बिना शर्त सरेंडर की मांग को भी खारिज कर दिया। उनका कहना था कि ईरान किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है। दरअसल, ष्ठशठ्ठड्डद्यस्र ञ्जह्म्ह्वद्वश्च ने हाल ही में कहा था कि जब तक ईरान पूरी तरह झुकने के लिए तैयार नहीं होता, तब तक कूटनीतिक बातचीत की कोई संभावना नहीं है। इसके बाद दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
इसी बीच ईरान और ढ्ढह्यह्म्ड्डद्गद्य के बीच भी तनाव बढ़ गया है। शनिवार सुबह यरुशलम में कई तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। रिपोर्ट के अनुसार ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के कारण लोगों को बम शेल्टर की ओर जाना पड़ा। हालांकि इजरायली आपातकालीन सेवाओं के अनुसार फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते इन घटनाक्रमों के कारण पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

