दुबई ,07 मार्च । ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच दुबई और अबू धाबी में तेज धमाके सुने गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुबई के एयरपोर्ट पर ड्रोन आकर गिरा। यह हमला ईरान की तरफ से हुआ बताया जाता है। फिलहाल दुबई का एयर स्पेस बंद कर दिया गया है। इस हमले के बाद दुबई से जाने और आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लग गई है।
वहीं, मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया है जहां से दुनियाभर में बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आता है। यह वैश्विक ऊर्जा के व्यापार के लिए एक अहम रास्ता है। एमिरेट्स ने शनिवार को घोषणा की कि उसने दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है और यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक परिचालन बंद रहता है, तब तक हवाई अड्डे की यात्रा न करें।
00

