भोपाल,07 मार्च (आरएनएस)। ईंटखेड़ी इलाके में आठ साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोस में रहने वाला अधेड़ है। उसने टॉफी दिलाने का लालच देकर बच्ची को घर बुलाया। मासूम की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले किया। आरोपी के खिलाफ रेप पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक ईंटखेड़ी थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली आठ वर्षीय मासूम स्कूली छात्रा है।
शुक्रवार की दोपहर वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 41 साल का धर्मेंद्र टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने घर में ले गया। उसके साथ रेप किया। तभी मासूम की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे घर में घुसकर पकड़ लिया।
आरोपी के साथ जमकर मारपीट की। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस ने मासूम को मेडिकल भी कराया। जहां रेप की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार की दोपहर को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।

