भोपाल 8 मार्च (आरएनएस)। सूखी सेवनिया बायपास पर ओवरटेक करने के प्रयास में पार्सल वाहन आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया। इससे चालक की मौत हो गई। हादसा रविवार तड़के हुआ। चालक अमेठी से माल लोड कर भोपाल में डिलीवरी देने आ रहा था।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मुईन अहमद पिता मोहम्मद सगीर अहमद (24) सूखी बायपास पर ओवरटेक करते समय पीछे से एक कंटेनर में टकरा गया।
हादसे में घायल मुईन को राहगीरों ने 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वह अमेठी का रहने वाले थे।
एक पार्सल एजेंसी के पार्सल वाहन को चलाने का काम करते थे। पार्सल लेकर उत्तर प्रदेश से भोपाल के लिए आ रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। रविवार की दोपहर को पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

