भोपाल 31 मार्च (आरएनएस)।नगर निगम, भोपाल में अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर निगम के 40 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गये। अपर आयुक्त हर्षित तिवारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, मिष्ठान आदि भेंटकर ससम्मान बिदाई दी और उनके दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बिदाई समारोह में अपर आयुक्त हर्षित तिवारी ने निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हुए नि.श्रे.लि. महादेव लोखंडे व विकास माथुर, मेसन पन्नालाल, उपस्वास्थ्य पर्यवेक्षक जयप्रकाश, मालीद्वय खलील खां एवं कुमेर सिंह, श्रमिक हल्के, सफाईमित्रगण मोहनलाल, माया बाई, मखमल, जीवन, मनोबाई, अजय, नारायणी बाई, बिन्दा प्रसाद, लीलाबाई, लक्ष्मीबाई, सुशीलाबाई, राधाबाई,सुशीलाबाई, गयादीन, मुन्नीबाई, राधेश्याम, चंद्रकला बाई, राधाबाई, महेश, ओमवती बाई, प्रेमचंद, मायाबाई, मोहनलाल, बबलू, रामदुलारी, अनिताबाई, उषाबाई, मुन्नीबाई, राधाबाई, मंगलाबाई, कल्लोबाई, अर्धकुशल विनियमित राजकुमार वैष्णव व श्री सुरेश सिंह को ससम्मान बिदाई दी और उनके दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना भी की।
इस मौके पर सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष एस. नजीर अहमद के अलावा राम सिंह राठौर, डा. शमीम कुरैशी, हसन तैयब, गयाप्रसाद विश्वकर्मा, अब्दुल रकीब सहित निगम के अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

