लॉस एंजल्स ,09 मार्च । हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर क्रद्बद्धड्डठ्ठठ्ठड्ड के घर पर रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब उनके बेवर्ली हिल्स स्थित बंगले के बाहर अज्ञात महिला ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार हमलावर ने घर के बाहर से करीब Ó10 राउंड गोलियां चलाईंÓ, जिनकी आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।
बताया जा रहा है कि एक गोली बंगले की दीवार को चीरते हुए अंदर तक पहुंच गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले में 30 वर्षीय एक संदिग्ध महिला को हिरासत में ले लिया है।
रुशह्य ्रठ्ठद्दद्गद्यद्गह्य क्कशद्यद्बष्द्ग ष्ठद्गश्चड्डह्म्ह्लद्वद्गठ्ठह्ल के मुताबिक रविवार दोपहर करीब ‘1:21 बजेÓ फायरिंग की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के समय रिहाना अपने घर के अंदर ही मौजूद थीं, जिससे उनके प्रशंसकों में चिंता और हैरानी दोनों देखी जा रही है।
पुलिस के अनुसार हमलावर महिला अपनी कार में बैठी हुई थी और वहीं से उसने घर की ओर लगातार कई राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस सार्जेंट ‘जोनाथन डी वेराÓ ने बताया कि घर के गेट के सामने खड़ी एक कार से फायरिंग की गई थी, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ‘सफेद टेस्ला कारÓ में सवार होकर साउथ कोल्डवॉटर कैन्यन ड्राइव की ओर फरार हो गई। पुलिस ने रेडियो संदेश के जरिए उसका हुलिया प्रसारित किया और पीछा शुरू किया।
करीब Ó30 मिनट के भीतरÓ पुलिस ने आरोपी महिला को शर्मन ओक्स के एक शॉपिंग सेंटर की पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
00

