पौड़ी,09 मार्च (आरएनएस)। कोटद्वार से पौड़ी की ओर जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शव को खाई से निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। थाना सतपुली के उपनिरीक्षक रियाज अहमद ने बताया कि सोमवार को हापुड़ से आयुर्वेदिक दवाइयां लेकर एक वाहन पौड़ी की ओर जा रहा था। सोमवार दोपहर दो बजे के आसपास सतपुली से तीन किमी पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक हरिओम पुत्र जगदीश (42), निवासी पिलखुवा, जनपद हापुड़, उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में कोई अन्य सवार नहीं था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

