पौड़ी,09 मार्च (आरएनएस)। जिला मुख्यालय के विकास भवन सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मां को समर्पित थीम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 60 महिलाओं व नौनिहाल प्रभा और स्वस्ति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नौनिहाल स्वस्ति के दीप मंत्र गायन से हुई व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बाल विकास विभाग की ओर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है और समाज के विकास में मातृशक्ति का योगदान सर्वोपरि है। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि सम्मान प्रमाणपत्र पूरी तरह गढ़वाली भाषा में तैयार किए गए ताकि स्थानीय बोली और संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विभिन्न विभागीय अधिकारियों को उनकी माता की तस्वीर अंकित विशेष मोमेंटो भी भेंट किए गए। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव, सीडीओ गिरीश गुणवंत, पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर और डीएसटीओ राम सलोने सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

