पौड़ी,09 मार्च (आरएनएस)। जनपद में जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कोटद्वार के आम पड़ाव क्षेत्र में छापेमारी कर सट्टे की खाई-बाड़ी (सट्टा व दांव) करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने छापा मारा व चार लोगों को सट्टा लगाते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33,320 रुपये नकद, सट्टा गत्ता पर्चियां व अन्य सामग्री बरामद की है। पूछताछ में जुआ और सट्टा कारोबार संचालित किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

