देहरादून,09 मार्च (आरएनएस)। कांग्रेस नेता सुंदर सिंह रावत “आजाद” ने महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग से जुड़े संस्थान में कार्यरत महिला कर्मचारी के कथित मानसिक उत्पीडऩ मामले में जांच की मांग की। सोमवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कहा कि भाजपा सरकार महिला सुरक्षा के मामलों में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। इस दौरान महेंद्र बिष्ट, सुरेश पाल सिंह, विनीता, राकेश और उषा देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

